पंजाब:- पंजाब पुलिस ने सूबे को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 31 मई प्रदेश में नशा के खात्मे के लिए डेडलाइन तय की गई है। इसके अलावा प्रदेश भर के पुलिस कमिश्नर और एसपी को अपने स्तर पर अपने एरिया में नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 31 मई से पहले डेडलाइन तय करने के लिए कहा गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक प्रदेश में जो लोग पाकिस्तान से वीजा लेकर ठहरे हुए हैं उन्हें वापस भेजने का काम किया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया की पंजाब में 235 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर आए थे।
वहीं डीजीपी का कहना है कि 31 मई की डेडलाइन खत्म होने के बाद इंटेलिजेंस और उन एजेंसियों के जरिये प्रदेश भर में नशे के खात्मे को लेकर सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के जरिये हर जिला की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सर्वे से पता किया जाएगा की प्रदेश के सभी जिलों में नशा तस्करी और नशा तस्करों की स्थिति क्या है। सर्वे के आधार पर नशे के खात्मे को लेकर पंजाब सरकार की ओर से शुरू किया युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जिन अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर अच्छा काम किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अगर जिन अधिकारियों के अपने कार्य क्षेत्र में नशे पर काबू नहीं पाया गया है उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…