देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आज बृहस्पतिवार को तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में होगी । बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
जानकारी के मुताबिक बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75% सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय संभव है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…