देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई है, धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
मुख्य रूप से कैबिनेट बैठक में स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
बता दें कि मई महीने की यह तीसरी कैबिनेट बैठक है, इस बार कैबिनेट बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधी प्रस्ताव, राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी-नमक देने का प्रस्ताव, राजकीय अस्पतालों में एक समान पंजीकरण और जांच दरें लागू करने का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. साथ ही बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव समेत तमाम अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…