धामी सरकार ने उत्तराखंड में कर दिया कमाल, एक साल में कीं 6635 भर्तियां; युवाओं की चमकी किस्मत

देहरादून:  उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सरकारी नौकरी देने के मामले में धामी सरकार का प्रदर्शन बेहतरीन है। प्रदेश में न केवल समूह ग की भर्ती, बल्कि अधिकारियों की भर्ती के मामले में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) का दावा है कि धामी सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में 6635 भर्ती की हैं, जबकि पिछले 22 वर्षों के दौरान 6869 भर्तियां ही हुई। अभी तक 3040 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 3595 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है।

सिर्फ धामी सरकार में बढ़ी रफ्तार

आयोग ने मई 2024 तक पांच हजार से ज्यादा नए पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। आयोग का दावा है कि अफसरों की भर्ती करने में धामी सरकार में छह गुणा रफ्तार बढ़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कड़ी चुनौती और अनेक अड़चनों के बावजूद एक साल में साढ़े छह हजार से अधिक अधिकारियों की भर्ती परीक्षा का रिकार्ड बनाया है। जबकि पहले आयोग मुश्किल से साल भर में आठ से 10 परीक्षाएं आयोजित कर पांच सौ से एक हजार अधिकारियों की ही भर्ती कर पाता था। अब आयोग ने एक वर्ष में रिकॉर्ड 30 परीक्षाएं आयोजित कर तीन हजार अफसरों की भर्ती करने का रिकॉर्ड बनाया है।

नकल माफियाओं के जाल को सीएम ने किया ध्वस्त

मुख्यमंत्री धामी ने आयोग में नकल माफियाओं का जाल ध्वस्त करने के बाद देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून बनाया है। इस कानून के बाद से आयोग की परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी व शुचिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 से दिसंबर तक 3040 पदों पर अधिकारियों की भर्ती की गई है। जबकि वित्त वर्ष मार्च 2024 तक 6635 पदों पर भर्ती परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इसमें सबसे बड़ी भर्ती पीसीएस परीक्षा, वन आरक्षी, समीक्षा अधिकारी समेत अन्य का परिणाम शामिल है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त नई भर्ती के अधियाचन के तहत पांच हजार से ज्यादा पदों पर मई 2024 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। खासकर पीसीएस के रिक्त पदों पर भी इस साल का अधियाचन शासन से मिलना बाकी है। ऐसे में वर्ष 2024 में भी धामी सरकार में अफसरों की बंपर भर्ती की उम्मीद की जा सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago