उत्तराखंड में जल्द आईएएस और आईपीएस के तबादले हो सकते हैं सूत्रों के मुताबिक आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए अफसरों का भी कद बढ़ाया जाना संभव है। सूत्रों के अनुसार सचिवालय से लेकर जिलों तक आईएएस और आईएएस संवर्ग में फेरबदल की कसरत पूरी हो चुकी है। अब उच्च स्तर पर इस पर फैसला होना है माना जा रहा है कि जल्द सीएम धामी तबादलों को हरी झंडी दे सकते हैं।
दरअसल पिछले दिनों पीसीएस से 16 अफसरों का आईएएस संवर्ग में प्रमोशन हुआ था। केंद्र सरकार द्वारा इन्हें बैच भी आवंटित कर दिए गए हैं इनमें कई अधिकारी अगले साल तक प्रभारी सचिव के रैंक तक आएंगे। लिहाजा ऐसे में इन अफसरों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल उत्तराखंड में हरिद्वार उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले तीन प्रमोटी आईएएस अफसरों के पास कमान है वही पुलिस में प्रमोटी आईपीएस अफसरों में देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चमोली और चंपावत के कप्तान के रूप में तैनात हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…