उत्तराखंड :- राम मंदिर के निकट राज्य अतिथि गृह बनाएगी धामी सरकार, जमीन की तलाश में जल्द जाएगी समिति धामी सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निकट राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए कोशिश कर रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नोडल और सह नोडल अफसर नियुक्त कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निकट राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए उत्तराखंड ने अपर सचिव प्रताप शाह की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है। यह समिति जल्द ही जमीन की तलाश के लिए अयोध्या जाएगी। इसके बाद सरकार को अपना प्रस्ताव देगी।दरअसल, लंबे समय से धामी सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निकट राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए कोशिश कर रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नोडल और सह नोडल अफसर नियुक्त कर दिए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य अतिथि गृह के इस काम को परवान चढ़ाने के लिए अपर सचिव प्रताप शाह को नोडल अफसर नियुक्त किया है।मूल्य देखकर प्रस्ताव तैयार करेगी राज्य सरकार ने प्रताप शाह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में एक से डेढ़ एकड़ जमीन पर यह अतिथि गृह बनेगा। यह समिति जल्द ही भूमि की तलाश के लिए अयोध्या जाएगी।
वहां जमीन और उसका मूल्य देखकर प्रस्ताव तैयार करेगी। राज्य सरकार उस पर निर्णय लेगी।प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सरकार अयोध्या में अपना गेस्ट हाउस बनाएगी। माना जा रहा है कि भव्य राम मंदिर बनने के बाद देश-दुनिया से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ सकती है। इसी नाते राज्य सरकार भी वहां अपना अतिथि गृह बनाना चाहती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…