उत्तराखण्ड

धामी सरकार जून में पेश करेगी बजट

जून महीने में पेश होने वाले बजट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने प्रारम्भ कर दिए हैं । बीते दिने नैनीताल दौरे पर रहे सीएम धामी ने भावी बजट को लेकर वहा की जनता से राय मांगी और अब राजधानी देहरादून से भी इसी तरह लोगों से से सुझाव मांगे जाएंगे। यह सिलसिला आने वाले कुछ हफ्ते तक चलता रहेगा, वहीं जनता के ऑनलाइन व ऑफलाइन सुझाव भी उत्तराखंड सरकार के पास पहुंच रहें हैं।

बजट को लेकर सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां

सरकार द्वारा इस बार जनता से आ रहे सुझाव का विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा,  साथ ही जनता द्वारा आ रहे सुझावों के बीच सरकार को उन चुनौतियों का भी ख्याल करना होगा जो बजट के लिए बहुत जरूरी है।  साथ ही राजस्व घाटे की भरपाई करके 15वें वित्त आयोग ने राज्य को बहुत बड़ी राहत दी है। इससे उत्तराखंड सरकार को पांच साल के लिए 28147 करोड़ रुपये मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार 2021-22 में पहली किस्त के रूप में 7772, दूसरी किस्त 7137, तीसरी 6223, चौथी 4916 तथा पांचवी और आखिरी 2099 करोड़ की किस्त राज्य सरकार को प्राप्त होगी। वहीं चिंता की बात यह है कि जून से सरकार को जीएसटी के मुआवजे से हाथ धोना पड़ सकता है, हालांकि राज्य सरकार केंद्र से राहत मिलने को लेकर आश्वस्त है । उत्तराखंड सरकार के लिए केंद्रीय अनुदान राजस्व का प्रमुख स्त्रोत है, लेकिन वहीं केंद्र पोषित योजनाओं के तहत आवंटित धनराशि का भी पर्याप्त इस्तेमाल नहीं हो पाता है।  वर्ष 2019-20 में 8308.76 करोड़ अनुदान प्राप्त हुआ था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार को 20835.30 करोड़ का केंद्रीय अनुदान प्राप्त होने का अनुमान है।

अपर मुख्य सचिव का बयान

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का कहना है कि हमने केंद्र सरकार से जीएसटी प्रतिपूर्ति मुआवजा जारी रखने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार यदि केंद्र ने मुआवजा देने से इनकार करता है तो राज्य सरकार को सालाना  करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

वेतन और पेंशन का खर्च बढ़ा सकता है चिंता

उत्तराखंड सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां है वेतन और पेंशन का खर्च बढ़ रहा है। वेतन खर्च की सालाना आठ प्रतिशत और पेंशन खर्च सात प्रतिशत वृद्धि दर है। नए ऋणों पर आठ प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान अलग से है। इसे काबू में लाना सरकार के लिए आसान नहीं है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago