उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर निकाली भर्ती

देहरादून:  सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की राह खोली है। पारदर्शिता और शुचिता के साथ भर्ती के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग तमाम भर्तियों का न केवल वार्षिक कैलेण्डर जारी कर चुका है बल्कि भर्ती प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है। किसी तरह की गडबडी न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। भर्तियों की इसी कङी में अब उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12 जनवरी से 1 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह पांगती ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की। कुल 1564 पदों में से 1152 पद महिला अधिकारी के होंगे, जबकि 412 पद पुरुष अधिकारी के होंगे। 1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। इसी प्रकार, पुरुषों के 412 में से 70 प्रतिशत यानी 281 पद डिप्लोमा धारकों व 30 प्रतिशत यानी 131 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। आवेदन http://www.ukmssb.org/ पर कर सकते हैं। केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago