देहरादून: प्रदेश सरकार नए साल में फिल्म नीति में संशोधन करने जा रही है। इस फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब यदि किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की कहानी में उत्तराखण्ड का जिक्र होता है और उसकी शूटिंग यहाँ होती है तो इसमें अतिरिक्त छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले फिल्म की शूटिंग तो उत्तराखण्ड में होती थी, लेकिन कहानी में इसे हिमाचल या जम्मू दिखाया जाता था, जिस कारण खूबसूरत लोकेशन होने के बावजूद प्रदेश की ब्रांडिंग सही तरीके से नहीं हो पाती थी।
पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड एक शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। बड़ी संख्या में फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की शूटिंग उत्तराखण्ड में हुई है। फिल्मों के जरिये देश-विदेश में राज्य की ब्रांडिंग हो, इस दिशा में भी मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित नई फिल्म नीति में प्रावधान किए हैं। पिछले वर्ष अक्षय कुमार की फिल्म “कठपुतली” की शूटिंग मसूरी में हुई, लेकिन फिल्म में इस जगह को हिमाचल का कसौली दिखाया गया। सरकार ने नई फिल्म नीति के तहत किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की शूटिंग उत्तराखण्ड में होती है और कहानी में प्रदेश का जिक्र है तो राज्य सरकार की तरफ से निर्देशक को अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…