उत्तराखंड कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी के धारचूला विधायक हरीश धामी लगातार मुखर होकर बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे कांग्रेस असहज महसूस कर रही है। वहीं अब हरीश धामी के फेसबुक पर डाले गए एक वीडियो में उनके बयान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस को जल्द ही दलबदल का एक बड़ा झटका लग सकता है। वहीं ही चल रहे खबरों की माने तो कांग्रेस के कुछ नाराज विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। अब हरीश धामी के इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर खलबली मचा दी है।
शनिवार को मुनस्यारी यूथ आईटी कांग्रेस फेसबुक अकाउंट पर धारचूला विधायक हरीश धामी का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें हरीश धामी अपने विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। हरीश धामी अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि उन्हें जनता ने विधायक बनाया है इसलिए अपनी सीट छोड़ने से पहले मैं आप लोगों के बीच ही आऊंगा।
उसके बाद ही सीट छोड़ने पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन धामी ने दम भरते हुए कहा कि वो साल 2027 में चाहे कुछ भी हो जाए। वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है। हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में स्वयं ही अपनी पैरवी की थी जिसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि वह नेता प्रतिपक्ष बन जाएंगे। लेकिन जैसे ही हाइकमान ने यशपाल आर्य का नाम घोषित किया तो पार्टी के अन्य विधायकों के साथ धामी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…