देश-विदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बिहार पहुंचे, मुजफ्फरपुर में उमड़ी लाखों की भीड़

बिहार:- बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को करीब ढाई महीने बाद फिर से बिहार पहुंचे। रात 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचे बाबा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग दोपहर से ही बाबा के इंतजार में बैठे थे। इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दरबार का शुभारंभ बाबा गरीब नाथ के जयकारे लगाकर किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ में महादेव विराजमान हैं, यह बिहार की काशी नगरी है। रात के सवा दस बजे पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लाखों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ी रही। इस ऐतिहासिक भीड़ को देखकर धीरेंद्र शास्त्री गदगद हो गए औिर कहा कि बिहार मुझे बेहद पसंद है और यहां आने के लिए मैं हमेशा बेताब रहता हूं। उन्होंने कहा कि यह बाबा गरीब नाथ की धरती है और यहां आकर मैं अभिभूत हो गया हूं। गली-मोहल्लों में लोगों का धर्म के प्रति यह जज़्बा देखकर मेरा मन प्रसन्न हो गया है। इस दौरान उन्होंने दिव्य दरबार लगाया और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया।

धीरेंद्र शास्त्री पाकिस्तान पर हमलावर दिखे और कहा कि हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान एक तरह से बिगड़ैल औलाद है। वह सुधरना नहीं चाहता, इसलिए हमारी सेना उसे सुधारने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाक के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है और हम सभी को भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान चीन के मिसाइल पर भरोसा करता है, जबकि भारत के लोग चीन के चार्जर पर भी भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारी बहनों का सुहाग सिंदूर उजाड़ा, तो हमने सिंदूर ऑपरेशन चलाया। अभी तो हमने सिंदूर ऑपरेशन किया है, जबकि हल्दी, मेहंदी और मंगलसूत्र का ऑपरेशन बाकी है।

हिंदू राष्ट्र और रामराज्य पर बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर कोई मुझसे पूछे कि आप क्या चाहते हैं, तो मैं कहूंगा कि मुझे हिंदू राष्ट्र चाहिए, जहां रामराज्य हो। हमारा सपना है कि हमारा भारत हिंदू राष्ट्र बने, जिसमें मंदिरों में खूब भीड़ हो और सड़कों पर तूफान हो। इस तूफान में खड़ा हमारा भारत हिंदू राष्ट्र हो। हमें इसे पूरा करने के लिए सभी हिंदुओं को एक रहना चाहिए और आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखना चाहिए, ताकि कोई भी आंख दिखाने से पहले सौ बार सोचे। बाबा ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र के लिए वह सात नवंबर से 10 दिन की पद यात्रा पर निकलेंगे।

जातीय गणना को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि यह हमारे भारत के विश्व गुरु बनने में सबसे बड़ी बाधक है। उन्होंने कहा, “अगर देश में गणना करनी है, तो अमीर और गरीब की गणना होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि भारत में कितने अमीर और कितने गरीब लोग हैं। इससे देश के जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा। भारत तभी विश्व गुरु बन सकता है, क्योंकि कहते हैं कि कंधे से ऊंची हमारी छाती कभी नहीं होती। जाति में बंटने से हिंदू कमजोर होंगे और दुश्मन हावी हो जाएगा, इसलिए सभी को एक होना चाहिए।”

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago