उत्तराखण्ड

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने पहुंचे बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री, ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

देहरादून:-  देर रात जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। उन्होंने यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ कुछ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और नेता शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे।

जगद्गुरु का सिनर्जी अस्पताल में तीन दिन से इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी। पहले आगरा में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से देहरादून लाया गया। यहां उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में किया जा रहा है।

सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरु की हालत में हर दिन सुधार हो रहा है। तीन से चार दिन में उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद डॉक्टर जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी निगरानी में डॉक्टरों की टीम लगी हुई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago