जनसमस्या

प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया की तर्ज पर नीति के दायरे में होगी डिजिटल मीडिया

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि सोशल व डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए लगा नीतियों का समावेशन कर नीति बनाई जा रही हैं, जल्द ही लागू किया जाएगा। प्रमुख सचिव यहां सर्किट हाउस काठगोदाम में सूचना विभाग के अधिकारियों की बैठक तो संबोधित कर रहे थे।

बैठक में सचिव सूचना विभाग व पत्रकारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हे मोबाइल नंबर मैसेज दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग व पत्रकारों की समस्या को प्राभमिकता स निर्धारित समय अवधि में निस्तारित कर सूचित  किया जाएगा।

बैठक में पत्रकारों द्वारा अवगत कराया गया कि विगत लंबे समय से मान्यता की बैठक नहीं हुई है, जिससे लम्बे समय से इस क्षेत्र में कार्य कर प्रेस प्रतिनिधियों को मान्यता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रेस मान्यता के संदर्भ में सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द ही बैठक प्रस्तावित की जा रही है।

सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफार्म के लिए किसी भी प्रकार की नीति लागू ने होने के संदर्भ में बताया कि सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी प्रिंट व इलेक्टॉनिक मीडिया के लिए लागू नीतियों का समावेश कर नीति बनाई जा रही है जिसे जल्द लागू किया जाएगा। बैठक में सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग में 19 वर्ष पुराने सरकारी वाहन से शासकीय कार्यों को संपादित करने में काफी समस्याओं का सामना करना  पड़ता है। सरकारी वाहन के बार-बार खराब होने से वाहन की मरम्मत में अत्यधिक वित्तीय भार पड़ता है। इसके साथ ही जनपद में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक व अन्य पद रिक्त होने से भी शासकीय कार्यों के संपादन में समस्याएं आती है।

इस अवसर पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण व्दिवेदी, सिटी मजिस्ट्रे ऋचा सिंह, सहायक निदेशक सूचना प्रकाश भंडारी , प्रभारी सूचना अधिकारी बागेश्वर गोविंद सिंह बिष्ट, हल्द्वानी ज्योति सुन्दरियाल, नैनीताल के एल टम्टा, अल्मोड़ा सुंदर कुमार गौतम, उधमसिंह अहमद नदीम सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago