उत्तराखण्ड

उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री से मिले आपदा पीड़ित, साझा किया अपना दर्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट के राज्य अतिथि गृह में उनसे मिलने पहुंचे धराली गांव के आपदा प्रभावित ग्रामीण बेहद भावुक हो गए। 5 अगस्त की उस भयावह आपदा में सब कुछ खो चुके इन लोगों ने प्रधानमंत्री के सामने अपने दर्द को साझा किया। पीएम से मिलने पहुंची कामेश्वरी देवी अपने जवान बेटे को खोने के दर्द से इस कदर टूट चुकी थीं कि कुछ कह भी नहीं पाईं। उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे और वह सिर्फ इतना कह सकीं कि इस आपदा ने हमसे सब कुछ छीन लिया। परिवार का रोजगार तो गया ही साथ ही मेरा बड़ा बेटा आकाश भी चला गया। धराली से प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में ग्राम प्रधान अजय नेगी, बीडीसी प्रतिनिधि सुशील पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, और कामेश्वरी देवी शामिल थे। इन सभी ने नम आंखों और भरी आवाज में 5 अगस्त की तबाही का मंजर बयां किया।

प्रधान अजय नेगी ने इस आपदा में अपने चचेरे भाई सहित कई साथियों को खो दिया, जबकि सुशील पंवार ने अपने छोटे भाई और उसके पूरे परिवार को खो दिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी की तो जीवन भर की कमाई उनका घर, होमस्टे और बगीचे सब कुछ पल भर में जमींदोज हो गए। आपदा में लापता लोगों में सिर्फ कामेश्वरी देवी के बेटे आकाश का शव ही अब तक मिला है।

ग्राम प्रधान अजय नेगी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गांव की हर तबाही की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री से धराली के पुनर्वास, लोगों को फिर से रोजगार देने और कृषि ऋण माफ करने की मांग की। प्रधान ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और रोजगार के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर आपदा प्रभावित को हर संभव मदद दी जाएगी। यह मुलाकात दर्शाती है कि इस आपदा ने न सिर्फ संपत्ति का नुकसान किया है, बल्कि लोगों के दिलों पर भी गहरा घाव छोड़ा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago