उत्तराखण्ड

53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग को लेकर हुई चर्चा

गोवा:- गोवा में आयोजित 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज नॉलेज सीरीज में उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने चर्चा में प्रतिभाग कर रहे विशेषज्ञों का उत्तराखण्ड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य वक्ता के तौर पर अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिये अनुकूल माहौल है। इस क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने के साथ ही सिनेमोग्राफी, स्क्रिप्ट लेखन के साथ ही अन्य फ़िल्म कलाओं में भी आगे बढ़ना है।

नॉलेज सीरीज में उत्तराखण्ड फ़िल्म शूटिंग को लेकर चर्चा

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिये अनुकूल माहौल है, यहाँ के कलाकार फ़िल्म उद्योग में क्या योगदान दे सकते हैं इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर फ़िल्म नीति में काफी संशोधन किए जा रहे है। मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में फ़िल्म निर्माण को युवाओं के रोज़गार से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माता को सरकार से हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई फ़िल्म लोकेशन, क्षेत्रीय फ़िल्मों को बढ़ावा देने पर भी सरकार का विशेष फोकस है।

उत्तराखण्ड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी और अंग वस्त्र भेंट करते हुए विशेष प्रमुख सचिव सूचना

उन्होंने कहा कि गढ़वाली, कुमाऊँनी सहित उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय बोली भाषा में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने सेशन में उपस्थित फ़िल्म निर्माताओं के द्वारा फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म नीति पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार सभी के सुझावों का स्वागत करती है। इस अवसर पर उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ.नितिन उपाध्याय उपस्थित थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago