उत्तराखण्ड

देहरादून में मेयर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ चर्चा, प्रमुख प्राथमिकताएं बताईं

निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में आज सिटीजन फोरम की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनसे भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। वहीं, सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे से नया दून बसा सकते थे। हर साल ढाई लाख पेड़ लगाऊंगा। शहर में नशा बिक रहा, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नगर निगम में एक शिकायत पेटी रखी जाएगी। अंकिता भंडारी के केस पर कांग्रेस प्रत्याशी बोले, कि इसे लेकर लड़ाई जारी रहेगी। प्रयास रहेगा कि पॉलीथीन की एंट्री बैन हो।

वहीं, आप प्रत्याशी रविं सौरभ थपालियाल ने कहा कि हर वार्ड में एक पार्क बनेगा। पैदल पथ बनाया जाएगा। साइकिल ट्रैक बनाएंगे। सामुदायिक केंद्र बनाएंगे। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। वहीं, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि बनाएंगे। कूड़े के निस्तारण पर भी काम किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता में नशे के खिलाफ कार्रवाई करवाना है। मलिन बस्ती नियमितिकरण मामले पर भी जल्द निर्णय होगा।

निर्दलीय प्रत्याशी ने किया हंगामा
कार्यक्रम के दौरान मेयर पद से निर्दलीय प्रत्याशी विजय प्रसाद ने आपत्ति जताई कि संवाद में उन्हें नहीं बुलाया गया। इस पर उन्होंने आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। द्र सिंह आनंद ने कहा कि  ट्रांसजेंडर के लिए ट्रांस काम्प्लेक्स खोले जाएंगे। पर्यावरण समिति का घोटाला सामने आया है। मोहल्ला समिति में घोटाला हुआ है। दून को घाटालों से बचाना है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago