उत्तर प्रदेश

दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी से की बात, पुलिस कार्रवाई पर जताया आभार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कॉल पर बात कर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है उसने प्रदेश में भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित किया है। जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने के बाद 34 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी किया है। पाटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके घर पर फायरिंग के बाद उसने वार्ता कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिया था उस पर वह खरे उतरे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुलिस अपराध मुक्त प्रदेश और भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित कर रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस का आभार जताया।

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने बुधवार शाम को ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि 12 सितंबर को बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में चार बदमाशों के नाम सामने आए थे। फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी।

मुठभेड़ में गोली लगने से रोहतक के काहनी का रहने वाला रविंद्र और इंडियन कॉलोनी गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों बागपत निवासी नकुल और विजय की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दो पुलिसकर्मी और यूपी एसटीएफ के दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago