उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरकीपैड़ी एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में की बैठक, दिये निर्देश डीपीआर तैयार करने में किन-किन बातों का रखे ध्यान

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में हरकीपैड़ी एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरकीपैड़ी एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सन्दर्भ में ली(एलईए) एसोशियेट्स साउथ एशिया प्रा0लि0 के पदाधिकारियों के साथ सौन्दर्यीकरण की डीपीआर तैयार करने में किन-किन बातों का ध्यान रखना है, के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।

धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में हरिद्वार की जनसंख्या का उल्लेख करते हुये यहां की स्थाई जनसंख्या तथा फ्लोटिंग जनसंख्या, देश के किस राज्य से सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है, यहां अखाड़ों की कितनी संख्या है तथा उनसे कितने लोग जुड़े हैं, अखाड़ों की पेशवाई का क्या-क्या रूट है, महाकुम्भ, अर्द्धकुम्भ,कांवड़ मेले तथा वर्षभर के लगभग 15 स्नान पर्वों में कितने श्रद्धालुओं का आगमन होता है, किन-किन स्थानों में हमें पार्किंग की व्यवस्था करनी है, आस्था पथ के रखरखाव की व्यवस्था आदि पहलुओं पर बारीकी से ध्यान देने के सम्बन्ध में चर्चा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सतीकुण्ड का उल्लेख करते हुये कहा कि यह एक पौराणिक महत्व का स्थल है, इसका पौराणिक अध्ययन करके इसको हमें विश्व स्तरीय स्थल के रूप में कैसे विकसित करना है, इस पर फोकस करना है। इसके अतिरिक्त सतीकुण्ड के बाहरी हिस्से में जो मन्दिर है, उसको भी साथ में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दक्ष मन्दिर में श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके, इसके लिये श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना सुगम बनाना होगा तथा इसके आसपास पार्किंग की सुविधा भी विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अस्थि विसर्जन के लिये श्रद्धालु कनखल पहुंचते हैं, इसे भी हमें ध्यान में रखना होगा। इसके अतिरिक्त मायापुर स्थित नारायणी शिला में भी बड़ी तादात में श्रद्धालु आते हैं, यहां भी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का विकास करना होगा।

हरकीपैड़ी क्षेत्र का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि इसका किस तरह से विस्तार किया जा सकता है, घाटों को कैसे विकसित करना है, सुभाष घाट के फसाड को किस तरह से एकरूपता देनी है, अपर बाजार को कैसे विकसित करना है, अपर बाजार में कई धर्मशालायें ऐतिहासिक हैं, उनके स्वरूप को कैसे बरकरार रखना है आदि तथ्यों पर विचार करना है।बैठक में ली(एलईए) एसोशियेट्स साउथ एशिया प्रा0लि0 के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से विभिन्न विभागों- लोक निर्माण, सिंचाई, नगर निगम हरिद्वार, एचआरडीए, सिडकुल, परिवहन, पुलिस आदि से डॉटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिस तरह का डॉटा फर्म को चाहिये, उसे उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जीएमडीआईसी पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू,अधिशासी अभियन्ता पेयजल राजेश गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एसएनए नगर हरिद्वार श्याम सुन्दर, टीम लीडर ली एसोशियेट्स प्रा0लि0 वाई रमेश, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर सुनील गुप्ता सहित सम्बन्धित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago