उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने ऋषिपर्णा सभागार में की जनसुनवाई, शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का किया निस्तारण

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में बीते दिन ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 72 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त एडमिशन दिलवाने, प्लाट में विद्युत पोल लगाने, प्रापर्टी डीलर द्वारा रास्ता रोके जाने, बस सेवा शुरू करने, पीएमजीएसवाई लाखामण्डल-नाड़ा मोटर मोर्ग मकान, नहर, रास्ता, कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने, चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड न किये जाने, इन्टरकालेज में आर्ट कक्षा संचालित करने, शस्त्र लाईसेंस दिलाने, वृद्वावस्था पेंशन दिलाने, बहु द्वारा मारपीट करने, बेटे द्वारा घर में न घुसने देने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत को निस्तारण के उपरान्त सूचित करें तथा प्रयास करें कि शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट रहें तथा ऐसी शिकायतें जो मा0 न्यायालय में विचारधीन है के संबंध में भी शिकायतकर्ताओं को जानकारी दे दी जाए ताकि शिकायतकर्ता अनावश्यक न भटके।

जनसुनवाई करती हुई जिलाधिकारी सोनिका

जिलाधिकारी ने तहसील सदर अन्तर्गत काला गांव में फर्जी प्रपत्र तैयार कर भूमि बेचे जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्रापर्टी डीलर द्वारा रास्ता रोके जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं एमडीडीए तथा विकासनगर अन्तर्गत जस्सोवाला में सरकारी भूमि पर रास्ता बंद करते हुए गेहूं बोए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लाखामण्डल-नाड़ा मोटर मार्ग पर मकान, नहर, रास्ता, कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने पर पीएमजीएसवाई से मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। राजपुर रोड़ में विद्युत पोल पर लटकती तारों को ठीक करवाने तथा अनाधिकृत रूप से लगे हुए साईनेस बोर्ड/होर्डिंग हटाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस.के बरनवाल, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उपे्रती, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित जल निगम, जल संस्थान, विद्युत, सिंचाई, एमडीडीए, कृषि, सेवायोजन, खेल आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago