उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी डॉ.सौरभ गहरवार कर रहे आगामी जी-20 सम्मेलन की तैयारियां के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जी-20 सम्मेलन के तहत किये जा रहे प्रत्येक कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को देर सांय तक जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जी-20 सम्मेलन की तैयारियां को लेकर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के रुकते ही मैनपावर और मशीन उपकरण बढ़ाते हुए कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समयान्तर्गत कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा मुनि की रेती, नरेंद्रनगर, ओंणी गांव, ऋषिकेश आदि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर जी-20 के तहत किए जा रहे कार्यों को देखा गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके द्वारा मुनि की रेती में सौंदर्यीकरण कार्य, जानकी सेतु पार्किंग के कार्य, वॉल पेटिंग कार्य, ओंणी गांव मुख्य द्वार एवं प्रतीक्षालय के कार्य, ओंणी गांव सड़क मार्ग में हो रहे कार्यों, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर परिसर में किए जा रहे कार्यों के साथ कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई, पशुपालन, डेरी विकास, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए आदि अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

ईओ नगरपालिका को भद्रकाली से जानकी सेतु तक अवैध खोके एवं होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा डेलीगेट्स टीम के आगमन, भ्रमण एवं विदाई तक के कार्यक्रम को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इस मौके पर अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एन.पी. सिंह, ईओ नगरपालिका मुनी की रेती तनवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago