उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सुधारीकरण करने के दिए निर्देश

देहरादून:- जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच,एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए ऐसे सभी स्थलों का सुधारीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना स्थल को ब्लैक स्पॉट की तर्ज पर देखते हुए सुधारीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क पर स्पीडोमीटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सडक सुधारीकरण कार्यों धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि, एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांर्तगत दुर्घटना संभावित एवं ब्लैक स्पॉट में सुधार करते हुए नये ब्लैक स्पॉट चिह्नित किये जाए। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तेजी से सुधारीकरण कार्य करें, स्थाई कार्य होने तक अस्थाई रूप से सुधारीकरण कार्य कर लिए जाए ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच,एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाओं के कारण एवं सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य नगर अधिकारी निगम बीर सिंह बुदिलाल, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, अधि. अभि. लोनिवि जितेन्द्र कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश मोहित कोठारी, सहायक संभागीय अधिकारी विकासनगर, एनएच डाईवाला ज्योति सिंह रावत, ,एनएचआई प्रबन्धक राहुत मीना, एनएच,एनएचआई, लोनिवि के सम्बन्धित अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago