उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की, ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लें भाग

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के सफल क्रियान्वयन/सम्पादन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ के वृहद अभियान के अन्तर्गत पंचायत, विकासखण्ड तथा दिल्ली कर्तव्य पथ तक माटी यात्रा आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम आगामी  9 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 के मध्य में किये जायेंगे तथा बड़ी नगर पालिकाओं एवं निगमों में ये कार्यक्रम 16 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक की अवधि में आयोजित किये जायेंगे तथा कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त  2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जिसे अमृत वाटिका कहा जायेगा. का निर्माण किया जायेगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान  के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के किनारे, अमृत सरोवर न होने पर किसी अन्य जल निकाय पर अथवा दोनों के न होने पर पंचायत कार्यालय, स्कूल, खेल मैदान अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर पांच गुणे तीन फीट के आकार की स्थानीय सामग्री और संसाधनों का प्रयोग करते हुये महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से एक स्मारक पट्टिका की स्थापना की जायेगी, जिस पर आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो, मा० प्रधानमंत्री का विजन-2047 का उद्धरण, स्थानीय वीरों के नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं दिनांक अनिवार्यतः लिखे जायेंगे। जिन ग्राम पंचायतों में स्थानीय वीर उपलब्ध न हों, ऐसी पंचायतों में सामान्य समर्पण को स्मारक पट्टिका पर अंकित किया जायेगा।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान  के अन्य चरणों का उल्लेख करते हुये बताया कि इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित कर, जिसमें पारम्परिक वेशभूषा को महत्व देते हुये मिट्टी अथवा मिट्टी का दीया लेकर पंचप्रण शपथ- ’’मैं एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूँ, मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं ……….आदि ली जायेगी।

जिलाधिकारी ने बैठक में इस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले वसुधा वन्दन के सम्बन्ध में बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका बनाई जायेगी। इस अमृत वाटिका में कम से कम 75 स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा। यह अमृत वाटिका उसी स्थान अथवा उसके आसपास बनाई जायेगी, जहां शिला पट्टिका की स्थापना की गयी है । उन्होंने निर्देश दिये कि इस अमृत वाटिका में वृक्षारोपण हेतु पौधों की व्यवस्था वन विभाग व उद्यान विभाग द्वारा की जायेगी।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया जायेगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा प्रत्येक कार्यक्रम में झण्डा रोहण व राष्ट्रगान का आयोजन किया जायेगा।   जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।

इस अवसर पर एमएनए दयानन्द सरस्वती, पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह(अ.प्र.)खण्ड विकास अधिकारी खानपुर सुमन कोटियाल दत्ताल, रूड़की एस0पी0 थपलियाल, जि.यु.क.अ. मुकेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त रूड़की संजय कुमार, ईओ लण्ढौरा, लक्सर, भगवानपुर, ईमली खेड़ा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago