देहरादून:- जिलाधिकारी सोनिका ने आज सहारनपुर चौक से भंडारी बाग तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को मानसून से पूर्व कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणधीन कार्यों की निर्धारित समय सीमा के उपरांत भी कार्यों को पूर्ण न किए जाने तथा जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो गया है वहां पर निर्माण सामग्री रखी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिन रात युद्ध स्तर पर कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
तथा जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है वहां से निर्माण सामग्री हटाते हुए सड़क को समतलीकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनपद में संचालित निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। तथा मानसून के दृष्टिगत नालों एवं नाली सफाई कार्यो को अभिलंब पूर्ण करें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…