उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका- कार्निवाल से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोंगों की आर्थिकी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा

मसूरी : मसूरी विन्टरलाईन में प्रतिभाग कर रहे कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों सहित स्थानीय लोंगों एवं मसूरी आने वाले पर्यटकों द्वारा बढचढकर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सभी पर्यटकों स्थानीय लोगों एवं कलाकारों को कार्यक्रम बढचढकर प्रतिभाग करने हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि मसूरी में स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से आग्रह किया कि कार्निवॉल के प्रतिदिन के कार्यक्रम में का लुप्त उठाएं। उन्होंने कहा जहां कार्निवाल में पर्यटकों का मनोरंजन हो रहा है वहीं स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोंगों की आर्थिकी भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल का तीसरा दिन

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल के तीसरे दिन आज मसूरी में पर्यटकों ने विभिन्न विधाओं एवं आयोजित सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज हाथीपांव दूधली भदराज ट्रेक पर ट्रेकिंग, बर्डवाचिंक, फोटोग्राफी का आयोजन किया गया। जार्ज एवरेस्ट पर सोलो पैराग्लाइडिंग, गांधी चौक पर गोर्खाली सुधार समिति के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, गढवाली लोक कलाकार कुसुम नेगी एवं उनके गु्रप द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वही शहीद स्थल पर गढ़वाली लोक कलाकार प्रमिला नेगी द्वारा झुमेलो, शगुन सोशल वेलफेयर एवं सांस्कृतिक सोसायटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, ढोलवादक नन्दलाल भारती द्वारा प्रस्तुति दी रिहा बांद आदि प्रस्तुति दी गई। होटल गढ़वाल टैरेस में आईटीबीपी करांटे तथा सेल्फ डिफेंस कला का प्रदर्शन किया जिसको पर्यटकों द्वारा खूब सराया गया।

वहीं फूड फेस्टिवल में जय बद्री विशाल आजीविका, देवभूमि रसोई, खोपचे, न्यू दून स्पाइस हास्पिलिटी, मिस्टर वेज, क्लब महिंद्रा, द टिक्का टैरेस, उडिपी कैफे, वैलकम सवाय, देवभूमि यूनिवर्सिटी,बदमाश कबाब, प्यारी पहाड़न, हिमालया ट्री, ब्रेटवुड होटल, गढवाल सभा, क्वांटम यूनिवर्सिटी, राजस्थानी फूड, स्वदेश कुटुंब सहित पहाड़ी उत्पादों के अनेक स्टाल लगे हैं। गढ़वाल सभा ने पहाड़ी पकोड़ी व दाल के स्वांले का स्टाल लगाया है जहां पर्यटक बड़ी संख्या में इसका आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों सहित स्थानीय लोग उड़द की दाल के पकोड़े व भरवा स्वांले का आनंद ले रहे हैं व बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं प्यारी पहाड़न के स्टाल के स्टॉल पर पूरा पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे है। इसके साथ ही  चाइनीज फूड के मोमो व स्प्रिंग रोल को मडुवे के आटे के साथ बनाकर परोसा जा रहा है जिसे बहुत पंसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मडुवे की चाय लोगों को खासा आकर्षित कर रही है व उसका टेस्ट बहुत पंसद किया जा रहा है। द होटल सवाय के द्वारा पहाड़ी भूनी भात लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर योगा, प्रदीप भण्डारी द्वारा रामी बौराणी की शौर्यगाथा, वारासी बन्धुओं द्वारा क्वाली तथा गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न  संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago