उत्तराखण्ड

नगर निगम द्वारा चयनित वैंडिंग जोन में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने किये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,दिये निर्देश

रुद्रपुर: जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को नगर निगम द्वारा चयनित वैंडिंग जोन में किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि वैंडिंग जोन को व्यवस्थित ढ़ंग से विकसित किया जाये। उन्होंने कहा कि जी-20 के दौरान हटाये गऐ वैण्डर्स तथा विभिन्न गलियों से हटाये जाने वाले वैण्डर्स को व्यवस्थित ढ़ंग से वैण्डिंग जोन में लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैण्डिंग जोन बन जाने से सड़को पर अतिक्रमण किये हुए वैण्डर्स को जगह उपलब्ध कराई जायेगी और सड़कों के चौड़ीकरण होने के साथ ही शहर में जाम की स्थिति से राहत मिलेगी व शहर की सड़कों पर आवागम भी सुगमता से हो सकेगा। उन्होंने चिन्हित वैण्डर्स को नियमानुसार दुकानें आवंटित करने हेतु अभी से कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होंने रेड़ी पटरी वाले वीकर सैक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने किच्छा रोड पर खाली पड़ी नगर निगम की जमीन का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि बहुमूल्य भूमि के भूतल का उपयोग आय संसाधनों में वृद्धि हेतु कॉमर्शियल तौर पर किया जाये और भू-तल के ऊपर ही आवास बनाने हेतु विचार किया जाये।

नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि नाले नगर निगम के सामने विद्युत विभाग तथा सिंचाई विभाग के मध्य (लगभग 200 मीटर नाले को कवर करते हुए लगभग 28 मीटर चौड़े क्षेत्र) दोनो साइडों को विकसित किया जा रहा है। जिसमें व्यवस्थित ढ़ंग से दुकानें तथा क्योस्क बनाकर वैण्डर्स को दिये जायेंगे। निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रौहेला, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई मीनू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago