उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी   वंदना सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए विभिन्न विभागों की बैठक बुलायी

हल्द्वानी :-  जिलाधिकारी वंदना सिंह ने देर सांय कैंप कार्यालय में आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की कार्ययोजना हेतु स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व रेलवे विभाग व वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौला पुल की सुरक्षा के लिए पानी का स्तर कम होते ही तत्काल नदी में पानी के चैनेलाइजेशन के लिए जेसीबी पोकलैंड लगाने के निर्देश दिए। पानी कम होने पर मशीन उपकरण आदि स्थल तक पहुंचाने में समय न लगे इसके लिए कल सुबह तक सारी मशीनरी कार्यस्थल पर पहुंचने हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही स्टेडियम के पास हो रहे कटाव पर सिंचाई विभाग को जल्द स्टेडियम के लिए सुरक्षात्मक कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को रेलवे फाटक से पुल तक सड़क के सुरक्षात्मक कार्य की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने निर्देश दिए कि गौला पुल के बहे पुस्ते को ठीक करने के लिए सर्वप्रथम पानी के डायवर्सन के लिए रविवार तक यदि पानी का बहाव कम होता है तो NHAI और लोक निर्माण विभाग नदी में जेसीबी और पोकलैंड के माध्यम से डायवर्सन कार्य शुरू करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से नदी का जलस्तर कम होते ही गौला पुल के लिए एप्रोच रोड के रीस्टोरेशन वर्क को शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा रेलवे फाटक से गौला पुल तक नदी के चपेट में आ रही सड़क के सुरक्षात्मक उपाय शुरू करने और तकनीकी सर्वे कर स्थाई समाधान के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। वही रेलवे विभाग के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्सन के कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षात्मक कार्य में उपयोग में ले जाने वाले उप खनिज की उपलब्धता के लिए वन विभाग वन निगम और खान विभाग से संयुक्त रूप से सर्वे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लालकुआं क्षेत्र में रेलवे लाइन के आसपास अतिक्रमण को हटाए जाने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा लालकुआं में बन रहे अंडरपास को लेकर रेलवे को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खनन सत्र से पूर्व गौला और नंधौर नदी में उपखनिज ढूलान के रास्तों के नुकसान का सर्वे कर आकलन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाकर उन्हें तत्काल स्थाई समाधान हेतु सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वही सिंचाई और वन विभाग को नंधौर और देवखडी नाले का तात्कालिक पुनर्निर्माण कार्यों का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago