उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी का निर्देश, डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए जनमानस का सहयोग आवश्यक

देहरादून:- जिलाधिकारी सोनिका ने मानसून के दृष्टीगत जनपद में सघन डेंगू/मलेरिया नियंत्रण उपायों की समीक्षा करते हुए रेखीय विभागों के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू मलेरिया पर नियंत्रण हेतु क्रियाकलापों का प्रचार-प्रसार करते हुए जनमानस का सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने आयुक्त नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश को नगर निगम क्षेत्रों, प्रशासक नगर पालिका परिषद/ उपजिलाधिकारियों को नगर निकाय क्षेत्रों, जिला पंचायत एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मलेरिया के प्रसार को रोकने हेतु प्रभावी अभियान चलाने तथा जल भराव न होने देने हेतु ठोस कार्ययोजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशाओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कराने के साथ ही आशाओं को डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के संबंध में जनमानस को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद में अवस्थित सरकारी एवं निजी चिकित्यालयों का निरीक्षण करते हुए डेंगू से संबंधित उपचार की व्यवस्था, दवाई की उपलब्धता, सामान्य एवं आईसीयू बैड की स्थिति देखते हुए चिकित्यालयों को डेंगू के दृष्टिगत मानकों के अनुसार व्यवस्थाए बनाने हेतु निर्देशित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम, नगर निकाय, पंचायती राज, जिला पंचायत के अधिकारियों को डेंगू मलेरिया के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में लार्वा साइडिल का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों का निरीक्षण करते हुए स्कूलों में डेंगू नियंत्रण के उपाय हेतु निर्देशित करने को कहा । उन्होंने डेंगू नियंत्रण एवं बचाव तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु पिछले वर्ष की भांति कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र आवंटित करते हुए जनपद स्तरिय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago