उत्तराखण्ड

पर्यटन नगरी ऋषिकेश में दीवाली की रौनक, बाहरी राज्यों के वाहनों का बढ़ता दबाव

ऋषिकेश:- दीपावली मनाने के लिए देशभर से सैलानी पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पहुंचने शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिन से ऋषिकेश व मुनिकीरेती में बाहरी राज्यों के वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। वहीं, मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मण झूला में होटल की बुकिंग फुल चल रही है। कैंपिंग की भी खासी मांग देखने को मिल रही है। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक है। खरीदारी को भीड़ उमड़ रही है। वहीं, ऋषिकेश में दीपावली पर पर्यटन कारोबार भी खूब फलता-फूलता नजर आ रहा है। पिछले ऋषिकेश व मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के होटल बुकिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र के प्रमुख होटल फुल हो चुके हैं। शेष होटल भी करीब 80 से 90 प्रतिशत तक बुक चल रहे हैं।

सैलानी बढ़ने से कई क्षेत्रों में होटल में कमरे नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, तपोवन, नीर गढ़, शिवपुरी व गरुड़ चट्टी में कैंपिंग की खासी मांग आ रही है। कई लोग कैंपों में प्रकृति के बीच रहना पसंद कर रहे हैं। इसे देखते हुए दीपावली के अवसर पर होटल व कैंप व्यवसायियों ने सैलानियों के लिए विशेष पैकेज व प्रबंध किए हैं। होटल व कैंपों में दीपावली के जश्न की खास तैयारी हो रही है। होटल व कैंपों को दीपावली पर दीपों व फैंसी लाइटों से जगमग करने के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, संगीत, डांस सहित पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी सैलानियों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। सैलानियों को कई होटल व कैंपों में विशेष पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

दीपावली सीजन बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण यातायात प्रबंधन लगातार चुनौती बना हुआ है और अब सैलानियों के पहुंचने से मुख्य मार्गों में भयंकर जाम लगने लगा है। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग, चंद्रभागा-मधुबन आश्रम, रामझूला, तपोवन, लक्ष्मण झूला आदि क्षेत्रों में भीषण जाम लग रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्रों में रात नौ से दस बजे तक जाम की स्थिति नजर आई। रामझूला से ऋषिकेश नगर निगम ऋषिकेश तक जाम की बेहद बुरी स्थिति नजर आ रही है। स्थानीय लोग जाम से बचने के लिए आंतरिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं, कई बार संकरे मार्गों पर अधिक वाहन प्रवेश करने से यहां भी जाम की स्थिति बनी। इससे स्थानीय लोगों को खासी फजीहत का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने कहा कि मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। अधिकारी भी नियमित रूप से गश्त कर स्थिति का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago