ऋषिकेश : जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने आज ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड पर वाटर कूलर बढ़ाई जाने के साथ ही मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश साथ ही नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था हेतु और कार्मिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नटराज चौक पर यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया।
जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मशाला, सहित तो टोकन वितरित करने हेतु बनाए गए स्थल भरत मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को सुना। तथा यात्रियों को जल्द रजिस्ट्रेशन कर यात्रा हेतु रवाना करने का भरोसा दिलाया इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां परिसर में ठहराए गए यात्रियों से भी बात की उन्होंने यात्रियों की समस्या को निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…