उत्तराखण्ड

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश मालरोड पर शाम 5 बजे से 10 बजे तक नहीं चलेगा कोई वाहन

मसूरी: मालरोड पर शाम पांच से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश किंग्रेग पार्किंग सभागार में जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी शहर के विभिन्न विभागों, संगठनों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिबंधित समय में मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे। शहर की मालरोड पर अब प्रतिबंधित समय में कोई भी वाहन नहीं चल सकेंगे। इसके साथ ही मालरोड को लेकर जारी सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को किंग्रेग पार्किंग सभागार में जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी शहर के विभिन्न विभागों, संगठनों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिबंधित समय में मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे। जिसके तहत शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक कोई भी वाहन मालरोड पर नहीं चलेगा। इस दौरान मालरोड पर वन वे ट्रेफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

मसूरी मालरोड

जिसके तहत किताबघर से आने वाले वाहनों को आंबेडकर चौक से कैमल बैक होकर कुलड़ी भेजा जाएगा। साथ ही हैंपटन कोर्ट और बारह कैंची से आने वाले वाहनों को किसी भी दशा में मालरोड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।टैक्सी नंबर के दुपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश मालरोड में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मालरोड पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से उठा लिया जाएगा। एसपी ट्रेफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि शहर में छोटी और बड़ी सभी पार्किंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। कहा कि किताबघर में आने वाले वाहनों को वेवरली स्कूल रूट से जीरो प्वाइंट भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर मालरोड की एंट्री को 200 मीटर पीछे करेंगे तो कैमल बैक रोड का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही मालरोड पर लोग पैदल चल सकें, इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। कहा कि इसके लिए बुलॉड सिस्टम काफी उपयोगी है। साथ ही चार से पांच स्थानों पर अस्थायी गेट लगाए जाएंगे। जिससे व्यवस्था बनाने में आसानी होगी।

बैठक में एक प्रस्ताव लाया गया कि पिक्चर पैलेस और किताबघर में जो टैक्सी स्टैंड है वो पर्यटकों के लिए खाली कर दें। उसके बदले टैक्सी व्यवसायियों को कम दरों पर किंग्रेग में पार्किंग मिल जाएगी। डीएम ने कहा कि ट्रेफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शहर के किताबघर और पिक्चर पैलेस स्थित टैक्सी स्टैंड को किंग्रेग में शिफ्ट किया जाना आवश्यक है। दोनों स्टैंड पर पर्यटकों की सुविधा के लिए 10-10 टैक्सियां पर्याप्त हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago