उत्तराखण्ड

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम हरिद्वार ने  की बैठक

हरिद्वार: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के तारतम्य में आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र  केएस नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक  ए गणपति, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)  पीएल शाह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों की ब्रीफिंग को सम्बोधित किया।
आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र केएस नगन्याल ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि उप राष्ट्रपति सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणी से आच्छादित हैं। उनकी सुरक्षा में कहीं पर भी कोई भी ढिलाई क्षम्य नहीं है तथा जहां पर भी जिसकी तैनाती की गयी है, ससमय पहुंचकर तैनाती स्थल की परिधि में पूरी चौकसी बरतना सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम स्थल का जिक्र करते हुये केएस नगन्याल ने कहा कि बिना चेकिंग के किसी को प्रवेश न दिया जाये। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी के मूवमेंट रूट पर पूरी नजर रखी जाये तथा जो भी वाहन पार्क किये जायें, वे निर्धारित पार्किंग में ही पार्क किये जायें, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिये कि सभी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये तैनाती स्थल पर ड्यूटी करना सुनिश्चित करें।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि वीवीआईपी की ड्यूटी काफी संवेदनशील होती है। इसलिये जिसकी भी तैनाती जिस भी स्थान पर की गयी है, वह तीन घण्टे पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ड्यूटी की अपनी-अपनी चुनौती होती है। इसलिये हमें हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि वीवीआईपी के रूट के लिये जो समय जीरो ट्रैफिक का सुनिश्चित किया गया है, उस समय शत-प्रतिशत जीरो ट्रैफिक होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि आपको ड्यूटी के समय जिन-जिन चीजों की आवश्यकता पड़ सकती है, उसके सम्बन्ध में पूर्व में ही आकलन करके, उसकी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने ब्रीफ्रिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि मा0 उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से 18 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है, उसी अनुसार सभी को अलग-अलग दायित्व सौंपे गये हैं। ब्रीफिंग को एसपी ट्रैफिक ए गणपति, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने भी सम्बोधित करते हुये वीवीआईपी रूट तथा अन्य समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।ब्रीफिंग के पश्चात जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय तक अधिकारियों द्वारा रिहर्सल किया गया तत्पश्चात डी ब्रीफिंग में सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्द रखने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, कमाण्डेंट अमित श्रीवास्तव, कमाण्डेंट पीके राय, सहायक कमाण्डेंट 40 वाहिनी पीएसी सुरजीत सिंह पंवार, एसडीएम सदर अजयबीर सिंह, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, प्रेमलाल, एसपी देहात, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, जीएमडीआईसी पल्लवी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव सहित सम्बन्धित प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago