उत्तराखण्ड

डीएम ने की बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून समेत जिले के कई पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के बीच जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग के साथ तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा देहरादून के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत बतायी जा रही है और उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इस पर बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि पेट्रोल, डीजल की कोई किल्लत नहीं है।

भविष्य में पेट्रोल, डीजल को लेकर नहीं होगी कोई दिक्कत

बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि पर्याप्त तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के कुछ पंपों पर तेल की कमी होने से अन्य पंपों का दबाव बढ़ गया है, जिसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने इस बात को सिरे से खारिज किया दून के अलावा पूरे जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत है। तेल कंपनियों कंपनियों के अधिकारियों ने डीएम को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पेट्रोल, डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी और तेल कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित कराएं कि सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

 

पेट्रोल और डीजल की अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई

डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तेल कंपनियों के अधिकारियों को भी हिदायत दी कि पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम ने आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल तेल कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक रिटेल आउटलेट के पेट्रोल, डीजल के स्टॉक, उठान और वितरण की जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया कि पेट्रोल और डीजल की राजधानी में किल्लत है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago