नैनीताल:- नैनीताल जिले में होली को लेकर जिला प्रशासन ने 26 मार्च यानि आज होली की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है, सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद डीएम नैनीताल वंदना सिंह का आदेश आया था।
डीएम ने स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए अष्टमी के अवकाश को होली के अवकाश में संशोधन किया है। बता दें कि, जिलेभर में लोगों को लगातार संशय की स्थिति बरकरार थी, हल्द्वानी शहर में कई जगहों पर सोमवार को होली मना ली गई, लेकिन अधिकांश जगहों पर आज (मंगलवार) यानी 26 मार्च को ही होली मनाई जाएगी। नैनीताल जनपद के अंतर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक/कोषागार/उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किए गए स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 24 सितंबर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) के लिए घोषित किए गए अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जा रहा है। नैनीताल जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी कार्यालय भी मंगलवार को बंद रहेंगे। हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…