जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की उन को हो रही परेशानी भी पूछी। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से वहां रुकने का कारण पूछा उनके द्वारा बताया गया कि जाने हेतु बस का इंतजाम नहीं हो पाया ,जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित यात्रियों को आज अपराहन 4 बजे तक रवाना करने के निर्देश उनके एजेंट को दिए यात्री आज रवाना ना होने की दशा में संबंधित एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। आरटीओ को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि जिन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो गया है, उन्हें रवाना कर दिया जाए ताकि अनावश्यक भीड़ ना रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…