उत्तराखण्ड

DM सविन बंसल का मिशन, स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाने के निर्देश

देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।  नैनीताल और अल्मोड़ा में डीएम रहते स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्रयोग कर चुके डीएम सविन बंसल ने अब यही पहल देहरादून में शुरू कर दी है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा किसी भी स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ता हुआ नहीं दिखे। चॉक वाले ब्लैक बोर्ड की जगह डिजिटल स्क्रीन अनिवार्य होगी। प्रत्येक कक्षा कक्ष में कम से कम 2 एलईडी बल्ब लगे होंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के साथ ही सभी स्कूलों में टीवी लगाने, कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड लगाने, कक्षा एक से पांच तक के छोटे बच्चों के लिए झूले लगाने, कक्षाओं को स्मार्ट बनाते हुए सौंदर्यीकरण और आकर्षक पेंटिंग किए जाने आदि के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रत्येक स्कूल में अखबार, मैगजीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियां अनिवार्य रखे जाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मूलभूत सुविधाएं बिजली, शुद्ध पेजयल एवं पानी की टंकियों व शौचालयों में सफाई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विनिता कठैत, निशा, कुंदन सिंह, उपशिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ ही खेल गतिविधियों के तहत कम से कम एक वॉलीबाल-बास्केटबाल की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कम से कम एक आउटडोर स्पोर्ट्स सुविधा और अन्य खेल सुविधाएं बनाई जाएंगी। उन्हाेंने कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में खेल अवस्थापना विकसित किए जाने के निर्देश दिए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago