उत्तर प्रदेश

शीतलहर की चेतावनी के बाद डीएम का आदेश, 17 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

आगरा में रिमझिम बारिश के साथ गलन बढ़ गई है। दो दिनों के सुहाने मौसम के बाद बुधवार को एक बार फिर सर्दी ने अपने तेवर दिखाए। मंगलवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा बुधवार को भी दिन में छाया रहा। धूप की किरणें राहत न दे सकीं। शाम को गलन बढ़ गई। इधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

वहीं शीतलहर देख जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों की कक्षा 8 तक की कक्षाओं का 2 दिन अवकाश घोषित किया है। मौसम ठीक रहा तो अब स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की छूट दी गई है।

बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दो दिनों से निकल रही धूप नहीं निकली। शीतलहर और कोहरे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इधर, करीब 25 दिन बाद स्कूल खुले तो विद्यार्थी ठिठुरते हुए पहुंचे। दिन में अभिभावक जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के ऑफिसों में फोन कर छुट्टी की जानकारी करते रहे। दोपहर करीब 2 बजे मौसम के मिजाज और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 16 और 17 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।
बादल और बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से ठंड का स्तर बढ़ गया है।करीब दो सप्ताह बाद पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज में सुधार हुआ था। बुधवार को शीत अवकाश के बाद पहली बार स्कूल खुले लेकिन मंगलवार शाम से पड़ रहे कोहरे के चलते सुबह दृश्यता शून्य रही। सुबह 10 बजे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
दिन में सर्द हवा चलने से लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। दिन में धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रह गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भी तीव्र से अति तीव्र ठंड पड़ने के आसार है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago