देश-विदेश

‘युद्ध नहीं, साथ में खाएं खाना’, ट्रंप ने भारत-पाक नेताओं से की अपील

भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल तनाव कम है। दोनों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाक के बीच संबंधों को बेहतर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गए। अब ट्रंप ने दोनों देशों को खाने पर जाने को कहा है। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा, ‘दोनों देशों के पास बहुत शक्तिशाली, मजबूत और चतुर नेता हैं। यह सब रुक गया और उम्मीद है कि यह ऐसे ही रहेगा वे (भारत-पाकिस्तान) सच में साथ मिल रहे हैं। शायद हम उन्हें साथ में लाकर एक अच्छा डिनर भी करा सकें। उस संघर्ष में लाखों लोग मारे जा सकते थे जो छोटे से शुरू हुआ और दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘हमें परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करना चाहिए, बल्कि वस्तुओं का व्यापार करना चाहिए, उन अच्छी चीजों का जो आप बनाते हैं। शायद हम उन्हें थोड़ा साथ ला सकें। जहां वे बाहर जाकर साथ में अच्छा खाना खा सकें। ट्रंप ने आगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उनके योगदान के लिए प्रशंसा की।

ट्रम्प ने आगे दावा किया, ‘हमने कुछ दिन पहले ही ऐतिहासिक युद्ध विराम पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में लाखों लोग मारे जा सकते थे।’ बता दें यूएस-सऊदी निवेश फोरम में राष्ट्रपति ट्रंप ने ये दावा किया है। उन्होंने कहा है- ‘मेरी सबसे बड़ी उम्मीद शांति निर्माता और एकजुटता लाने वाला बनना है। मुझे युद्ध पसंद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने इस हफ्ते अपने पड़ोसी को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे आतंकवाद विरोधी अभियान, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ स्थानों पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, अब भारत की प्रतिक्रिया में एक नया मानक पेश करेंगे। भारत सरकार ने जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान में आतंकवादी तत्व फिर से संगठित होने की कोशिश करते हैं तो उसके बल फिर से कार्रवाई करेंगे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर बनाने के संकल्प के तहत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ…

8 minutes ago

युवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान

चमोली (उत्तराखंड): जिले की जनता ने लोकतंत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए 21…

2 hours ago

मुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापता

मुजफ्फरपुर  – थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एकांत स्थान पर संचालित की जा रही…

3 hours ago

छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटना, जांच जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली के निकट फरसौली स्थित ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में…

3 hours ago

झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट…

4 hours ago

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: भूस्खलन से 302 मार्ग अवरुद्ध, अगले एक हफ्ते भारी बारिश का खतरा

शिमला – हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित…

4 hours ago