ट्रांजिट कैंप में प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आत्महत्या का प्रयास/नाटक कर शांति भंग करने वाले टूरिस्ट एजेंट को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रांजिट कैंप में एक व्यक्ति रवि कुमार पांडे पुत्र विजय शंकर पांडे निवासी ग्राम बालापुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष, जो एक टूरिस्ट एजेंट है तथा लोगों को रजिस्ट्रेशन करा कर चार धाम यात्रा पर ले जाने की बातें कर बहला फुसलाकर पैसे ऐंठने की फिराक में था, अपने साथ कई लोगों को ऋषिकेश लेकर आ गया, चूंकि वर्तमान में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन बंद है, जिस कारण वह किसी भी यात्री का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया, अतः व्यक्ति उपरोक्त के द्वारा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने हेतु ट्रांजिट कैंप में आत्महत्या का प्रयास/नाटक किया गया, जिस कारण ट्रांसिट कैंप में लोगों में भय व्याप्त हो गया और वहां पर शांति भंग हो गई, जिसे तत्काल मौके पर ही पुलिस फोर्स के द्वारा गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत चालान किया गया है| अभियुक्त को मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है|
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…