उत्तराखण्ड

दून पुलिस ने टीचर को पढ़ाया कानून का पाठ, कुछ ही घंटों में पहुँचा हवालात

थाना प्रेमनगर:-  दिनाँक 13/10/2024 को एक महिला द्वारा थाना प्रेम नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अपने घर के पास गली में वॉक करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई, तथा विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को कड़े दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए संधिक्त व्यक्ति का हुलिया प्राप्त किया गया तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त मोटरसाइकिल के नंबर से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर घटना में शामिल अभियुक्त वरुण रावत को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वरुण रावत एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

वरुण रावत पुत्र जीवन सिंह रावत निवासी नियर बेस हॉस्पिटल, अल्मोड़ा, उम्र 32 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ०नि० विवेक राठी, चौकी प्रभारी झाझरा
2- हे०कां० प्रीतम सिंह
3- कां० बृजमोहन सिंह

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago