उत्तराखण्ड

दून पुलिस का अपराधियों पर एक्शन जारी,एक शातिर चोर फिर गिरफ्त में, चोरी की 02 स्कूटी तथा 01 मोटर साइकिल बरामद

देहरादून: घटना संख्या – 01 दिनांक: 27-10-23 को वादी वंश निवासी 16-ई गुरुरोड कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा ऑनलाईन ई-एफआईआर बाबत अपनी स्कूटी सं0: यू0के0-07-बीयू-8377 को चमन विहार से चोरी करने के सम्बन्ध में दर्ज कराई गयी।

घटना संख्या – 02 दिनांक 02/01/2024 को श्री राम सुमरन यादव पुत्र श्री राम अवतार यादव निवासी 103 चमनपुरी माजरा पटेलनगर दे0दून द्वारा ऑनलाईन ई-एफआईआर बाबत अपनी स्कूटी मैस्ट्रो न0 यू0के0-07-डीएल-1081 को घर के बाहर गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दर्ज कराई गयी।

घटना संख्या: 03 श्री सय्यूर पुत्र गय्यूर निवासी माजरा मस्जिद वाली गली पटेलनगर दे0दून द्वारा अपनी मो0सा0 सं0- यू0पी0-11- एएक्स-4008 स्पलेण्डर दिनांक: 27-01-24 को माजरा मस्जिद वाली गली में दुकान के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दाखिल की गई।

उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये। वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा माल बरामदगी हेतु पुलिस टीमें गठित कर कडे निर्देश निर्गत किये गये।

निर्गत निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए गठित टीमों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण करते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अध्ययन किया गया। इसके अतिरिक्त मैनुअल पुलिसिंग के अन्तर्गत सुरागरसी- पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का सत्यापन करते हुए स्थानीय मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया। उक्त क्रम में थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 02-02-2024 को मुखबिर खास की सूचना पर चन्द्रबनी आर्मी ग्राउण्ड के पास से अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 भोपाल सिंह निवासी गाँव सुरजन नगर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 23 वर्ष को चोरी की 01 मोटर साईकिल सं0- यू0पी0-11- एएक्स-4008 स्पलेण्डर काला रंग के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अन्य स्थानों से 02 अन्य स्कूटियां चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर निरंजनपुर मे एक स्थान पर झाडियो के बीच से उक्त दोनो चोरी की स्कूटियों को बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –

देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 भोपाल सिंह निवासी गाँव सुरजन नगर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 23 वर्ष।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण:

1- यू0के0-07-बीयू-8377 स्कूटी एक्टिवा सफेद रंग
2- यू0के0-07-डीएल-1081 स्कूटी मैस्ट्रो नीला रंग
3- यू0पी0-11-एएक्स-4008 मो0सा0 स्पलेण्डर काला रंग

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 विजय प्रताप राही कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून
2- अ0उ0नि0 डालेन्द्र सिंह
3- कानि0 589 हितेश कुमार
4- कानि0 994 सुधीर नौटिलयाल
5- कानि0 1690 अमोल राठी

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago