उत्तराखण्ड

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री के आवाहन पर आज देहरादून में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत घंटाघर, देहरादून में स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के से की गई। उसके बाद तिरंगा यात्रा को पलटन बाजार से शुरू होकर दर्शनी गेट पर समापन किया गया। तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित स्कूल के बच्चो ने भी शिरकत की इस अवसर पर 111 फिट लम्बा तिरंगा लेकर तीन किलोमीटर लंबी यात्रा निकली गई। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा महाभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। बड़ी संख्या में लोग घर आज बाहर निकलकर अन्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विशेष तौर पर युवाओं, स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में देशभर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को समर्पित है। हमें उनके बलिदान गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है। उन्होंने मां भारती के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया और कहा कि तिरंगा देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने सभी से इस महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अपील की। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान सम्मान बढा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा , व्यापार मंडल के मुख्य संग्रक्षक पृथ्वीराज सिंह चौहान , मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा , पूर्व दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, बीजेपी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , पार्षद अजय सिंघल, ऋतु मित्रा एवम अन्य व्यापार मंडल पदाधिकारी उपस्थित हैं। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग के अध्यक्ष पंकज मेसन ने कहा की देश प्रेम की भावना हर हिंदुस्तानी के दिल मे है और इस अमृत महोत्सव मे उन्होंने अपील की के सारे देश वासी अपने घरों पर तिरंगा फहराए।

जगह जगह पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी पद अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक कालू भगत, संरक्षक रवि मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, सचिव विनय नागपाल, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा सचिव दिव्य सेठी, जसपाल सिंह, ज्योतिन्नरूला, संयोजक अमरदीप सिंह, संयोजक हेम अस्तोगी, संयोजक दीपू नागपाल, संयोजक अशोक अग्रवाल, संयोजक मनीष शर्मा, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, रजत गुप्ता, सुमित कोहली, राधे श्याम, नरेंद्र छाबरा, बबलू अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago