उत्तराखण्ड

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा 30 जून से कोरोनेशन अस्पताल में आईसीयू सुविधा

30 जून से दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जायेगी। जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। आईसीयू संचालन के लिये दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जायेगा। दून अस्पताल, कोरोनेशन जिला अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जायेगी। अस्पतालों में आईसीयू एवं ऑक्सीजन प्लांट के संचालन हेतु पद सृजित किये जायेंगे, इसके लिये अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास में दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल, गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल एवं दून अस्पताल की समीक्षा बैठक की। डॉ. रावत ने बताया कि आगामी 30 जून से कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू  सुविधा शुरू कर दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू संचालन के लिये दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जायेगा।

इसके साथ आईसीयू में 10 वार्ड ब्वायों की शीघ्र तैनाती की जायेगी ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। डॉ0 रावत ने बताया कि दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में वार्ड ब्वॉय, आईसीयू एवं ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिये चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित किये जायेंगे, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ.  मनोज उप्रेती, सीएमएस दून अस्पताल डॉ. के.सी.पंत, सीएमएस कोरोनेशन जिला अस्पताल डॉ.  शिखा जंगपांगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago