उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर नित्यानंद स्वामी की स्मृति में दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानंद हिमालयन रिसर्च एंड स्टडी सेंटर का मुख्यमंत्री द्वारा आज लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बुद्धिजीवियों ने शिरकत की इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन व हिमालय पर शोध में नित्यानंद स्वामी की अहम भूमिका रही है उन्होंने अपने आप को पूरी तरह उत्तराखंड के लिए समर्पित कर दिया था आज उनके नाम पर इस शोध संस्थान अनावरण हुआ है ये उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
वहीं दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आज हमारे विश्वविद्यालय के लिए आज एक बहुत ही बड़ा दिन है और उसका सबसे बड़ा कारण है हम लोगों ने उत्साह के साथ इस को मनाया कि डॉक्टर नित्यानंद की स्मृति में जो हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया ये नित्यानंद स्वामी को हमारी तरफ से श्रद्धांजलि है, इस शोध केंद्र में एक बहुत बड़ा ऑडिटोरियम , क्लास रूम्स व हिमालय म्यूजियम के लिए स्थान है और इसके साथ ही इस शोध केंद्र में महिला वैज्ञानिकों को बढ़ावा मिलेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…