देहरादून:- मंदिरों की मर्यादा बनाए रखने के लिए मंदिर समिति ने लिए अहम फैसले ले रहे है, जिनका स्वागत आम लोगों द्वारा किया गया। धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से भी मिशन मर्यादा चलाया जा रहा है। इसके तहत धार्मिक स्थलों पर असामाजिक और आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़े जाने पर चालान किया जाता है।
कोटद्वार स्थित सुप्रसिद्ध श्री सिद्धबली मंदिर समिति ने दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील की है। इसे लेकर मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। ऐसे में मंदिर समिति मर्यादा बनाए रखने की बात कह रही है। श्री सिद्धबली मंदिर समिति के प्रबंधक शैलेश जोशी ने कहा कि चाहे कोई भी मंदिर हो, मर्यादित वस्त्रों में ही भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहिए। यह मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आचरण को शालीन रखे। साथ ही उसके पहनावे में भी शालीनता झलके। कुछ श्रद्धालुओं के आग्रह पर ही मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।
शुक्रवार को हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़े के तीन बड़े मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाई गई थी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं का शरीर 80 प्रतिशत ढका होने की भी बात कही थी। मंदिरों में हरिद्वार का दक्ष प्रजापति मंदिर, ऋषिकेश का नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून का टपकेश्वर महादेव मंदिर शामिल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…