उत्तराखण्ड

पेयजल समस्या, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रदर्शनी केमू स्टेशन में

पिथौरागढ़:-  पेयजल समस्या से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ता रविवार को केमू स्टेशन में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  संगठन के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरकार और जल महकमा नगर के लोगों को पानी पिलाने में फेल है। कहा कि लोगों को 3-4 दिन तक एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। धारे, नौले और कुओं में पानी नहीं है। कहा कि सरकार और विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 90 करोड़ की लागत से कांग्रेस काल में बनाई गई आंवलाघाट पेयजल योजना का सही रूप से क्रियान्वयन नहीं किए जाने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

उपाध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि हर वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मचा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल्द हर वार्ड में लोगों से मिलकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय कर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में सचिव आनंद धामी, छात्रसंघ महासचिव मुकेश कुमार, हरीश उपाध्याय, नीरू पंत, मनीषा जोशी, माया देवी, शंकर लाल, निखिल ऐरी आदि रहे।

नाकोट क्षेत्र के सिंतोली गांव के धुरा तोक में भी लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। जंगल में आग लगने से स्रोत सूख गया है। क्षेत्र के सेब काश्तकार मनोज खड़ायत ने बताया कि जगतड़ और दलकुड़ी गांव में भी पानी की दिक्कत से लोग परेशान है। कहा कि गांव के कुछ युवा रात दो बजे तक जाग पानी का इंतजाम कर सब्जी पौध लगा रहे हैं। खड़ायत ने कहा कि पानी की कमी के चलते वह विवश होकर सब्जी उत्पादन बंद कर बागवानी बचाने में जुटे हैं।  अखबारों के साथ ही सोशल मीडिया में भी जल संकट प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। इसमें लोग जल महकमे के साथ ही जन प्रतिनिधियों को भी जमकर कोस रहे हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप में महिला ने लिखा है कि उनके ग्रुप में नेता, अधिकारी सभी हैं। मोहल्ले के लोग एक हफ्ते से पानी के लिए परेशान हैं लेकिन कोई यह जानने की कोशिश नहीं कर रहा है कि हो क्या रहा है। लीकेज से होने वाली पानी की बर्बादी पर भी लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago