स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी के बाद आज फिर से हरिद्वार से ड्रग विभाग निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में अपने स्तर पर भी लक्सर के मेडिकल स्टोरों में अचानक छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि बीते लंबे वक्त से लक्सर नगर और देहात क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए उनकी टीम द्वारा नगर और देहात क्षेत्र में औचक निरीक्षण को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि देहात में अवैध रूप से संचालित किए जा थे मेडिकल स्टोर को सीज करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
दरअसल लक्सर में डुप्लीकेट मेडिसीन स्टॉक सहित नशीली दवाइयों से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें सुर्खियों में छाई रहती हैं और ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती द्वारा समय—समय पर इसके विरूद्ध अभियान भी चलाया जाता है लेकिन फिर पूरी तरह से नकली व नशीली दवाइयों के काले कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…