उत्तराखण्ड

नशे में टल्ली जवान को आम लोगों से वसूली करना पड़ा भरी, एसएसपी ने किया निलंबित

नैनीताल :-  नैनीताल में खुलेआम अवैध वसूली करने वाले पुलिस जवान को SSP ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नशे में टल्ली जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर गाड़ी वालों से ₹200/= की मांग कर रहा था। मामले की जांच नैनीताल की सी.ओ.विभा दीक्षित को सौंप दी गई है।

नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर दूर, पुलिस का बारह पत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। आज यहां मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने सभी गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी।

अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या यू.के.19 सी.ए.1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराबी पुलिस वाले का सामना करना पड़ा। अजय के आरोपों के अनुसार जवान ने उन्हें एक घंटे रोके रखा और फिर 500 रुपयों की डिमांड की। जवान 200 रुपयों की डिमांड पर अटका रहा। अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है। अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है। नैनीताल के एस.एस.पी.पंकज भट्ट ने वीडियो के वायरल होते ही संबंधित कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और मामले की जांच नैनीताल की सी.ओ.विभा दीक्षित को सौंप दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago