सीतापुर :- जिले के रामपुर मथुरा इलाके में एक शख्स ने नशे में मां-पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। शख्स ने पहली मां को गोली मारी, इसके बाद पत्नी को हथौड़े से कूचकर मार डाला, फिर तीनों बच्चों को छत से फेंक दिया. घटना शनिवार की तड़के हुई। पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली. एक साथ एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से पूरा इलाका दहल गया. वारदात की जानकारी पर मौके पर सीओ, इंस्पेक्टर समेत फोर्स मौके पर पहुंच गई, फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में 42 साल का अनुराग परिवार समेत रहता था। शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि अनुराग ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी है. इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अनुराग ने शनिवार की तड़के अनुराग ने मां सावित्री (62) की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद प्रियंका (40) को हथौड़े से वारकर मार डाला। इसके बाद उसने बेटी अश्विनी (12), बेटा आद्विक (8) और छोटी बेटी अश्वी (10) को भी छत से फेंक दिया. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली, अब उसके परिवार में कोई नहीं बचा है।
सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था, परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसे लेकर रात में विवाद हुआ था। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक अनुराग नशा करता था, अक्सर वह शराब पीकर घर आया करता था। इसके बाद घर में झगड़ा करता था, उसकी मानसिक हालत भी पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से गांव के लोग भी गमगीन हैं, गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए. इसके बाद मौके की ओर दौड़ पड़े।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…