पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि अभी धूप खिली है, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते मैदान और पहाड़ के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह रही कि सोमवार को मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। जबकि, पर्वतीय इलाकों में धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक के साथ 24.2 और रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को सुबह के समय दून में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि, यहां दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…