उत्तराखण्ड

हर्षिल में सड़क के टूटने से यात्रियों से भरी बस में अफरा-तफरी, पुलिस ने किया बचाव

उत्तरकाशी:– गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के समीप सड़क का पुस्ता टूटने के कारण यात्रियों से भरी बस का एक टायर हवा में लटक गया। अचानक हुई घटना से यात्रियों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क पर निकालकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया।

हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को घनसाली टिहरी गढ़वाल के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री से झाला की ओर जा रही थी। नेलांगना के समीप सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए चालक ने बस को पीछे किया। बस के पीछे होते ही उसके आगे के टायर के नीचे हाईवे पर बना पुस्ता टूटते ही वह हवा में झूल गया।

अचानक हुई इस घटना से सभी यात्री घबरा गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सेना की क्रेन बुलाकर बस को सड़क पर लाकर सभी यात्रियों को उसमें बिठाकर रवाना किया गया। जगत सिंह ने बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे, यह सभी लोग घनसाली क्षेत्र के गांव से अपने देवडोली के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आए थे। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, सभी लोग सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago